कश्मीर घाटी के श्रीनगर और शोपियां जिले में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के परिमपोरा पुलिस थाने के अंदर स्थित एक कंपनी में तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक जवान की पहचान हरिओम के रूप में हुई है।
एक अन्य घटना में शोपियां जिले के बतापोरा इलाके में एक कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान मनीष ने भी अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों की ओर से यह कदम उठाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.