झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीपीआई (माओवादी) के दो स्वयंभू कमांडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों नक्सली लंबे समय से अलग-अलग मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में गोलियां भी बरामद की गई हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद चलाया गया अभियान
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीपीआई (माओवादी) का एक जोनल कमांडर अपने दस्ते के साथ नेतरहाट, महुआडांड़, बरेसांड़, गरु और छिपादोहर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम बनाई और इलाके में सर्च अभियान शुरू किया।
छिपादोहर थाना क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंदर अभियान चलाया। इसी दौरान दो माओवादी कमांडरों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उनके साथ मौजूद तीन अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
हथियार और गोलियां भी बरामद
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक ए.के.-47 राइफल समेत कई हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों माओवादी मिलाकर 12 लाख रुपये के इनामी थे। उनके खिलाफ कई जिलों और अलग-अलग राज्यों के थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के कई मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब फरार हुए तीन अन्य माओवादियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.