तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल फोन लोकेशन और साइबर सेल की मदद से पहले लोकेशन तमिलनाडु में मिली, जिसके आधार पर टीम को रवाना किया गया। लगातार ट्रैकिंग के बाद लोकेशन असम में मिलने पर टीम तुरंत असम रवाना हुई। करीब तीन हजार किलोमीटर के अभियान के बाद टीम ने बालिका को असम के गोलाघाट जिले, बांग्लादेश-भूटान बॉर्डर के पास से सुरक्षित बरामद किया और आरोपी राज शिंदे और कुशल भुमिज को गिरफ्तार कर कुक्षी लाया।
ये भी पढ़े- हंसिया मारकर की थी किसान की हत्या, सिंचाई के पानी को लेकर था विवाद, 22 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
महिला उपनिरीक्षक द्वारा कराई गई पूछताछ में नाबालिग ने दोनों आरोपियों पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने कुशल उर्फ गुड्डु, पिता सुनिल भुमिज, उम्र 20 वर्ष, निवासी अमलापती, जिला गोलाघाट, राज्य असम और राज उर्फ छोटिया, पिता अनिल शिंदे, उम्र 19 वर्ष, निवासी कटनेरा बसाहट निसरपुर, हाल मुकाम बड़ौली, गुजरात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.