जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सरायमुराद अली नहर तिराहे के पास से पुलिस ने गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से परचून का सामान, नगदी, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का रॉड, एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया।
पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। पुलिस टीम ने सरायमुराद अली नहर तिराहे पर घेराबंदी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जमानिया के पटखौलिया निवासी छोटू और धर्मेंद्र पासवान बताया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि दोनों आरोपियों पर कर कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.