जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत शुरू करने से पहले रेलवे शुक्रवार को दोबारा से ट्रायल रन का आयोजन कर रहा है। यह ट्रायल जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन के बीच होगा। इसको लेकर रेलवे ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी ट्रायल हुआ था। इसके बाद ट्रेन का शेड्यूल जारी जिसे बाद में वापस लिया था।
जम्मू रेलवे स्टेशन पर 20 कोच वाली वंदे भारत पहले से है। वीरवार को उत्तरी रेलवे के जम्मू तवी स्थित वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में 27 फरवरी को वंदे भारत रेक का दोबारा ट्रायल रन कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक ट्रेन को जम्मू तवी से कटड़ा तक बिना किसी ठहराव के चलाया जाएगा। जारी पत्र में चालक दल, ट्रेन मैनेजर, विद्युत शाखा के कर्मचारियों और सुरक्षा के लिए आरपीएफ स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश भी दिये हैं।
रेलवे अधिकारी इस ट्रायल के दौरान ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जांच करेंगे। एक बार फिर ट्रायल रन के आदेश जारी होने से रेलवे नियमित संचालन से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करना चाहता है, ताकि जम्मू-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा हो सकती है। इससे श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.