गैस आपूर्ति बाधित होने पर एजेंसियों पर लोगों की भीड़ और टेंशन भले हो लेकिन सोशल मीडिया पर इससे ठहाकों का भी दौर शुरू हो गया है। आपूर्ति बाधित होने से सिलिंडर से निकले कंटेंट से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील और मीम्स का ट्रेंड है। सिलिंडर की टेंशन के बीच रील और मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं।
रसोई गैस की किल्लत के चलते एजेंसियों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों को भी कंटेट मिला है, जिसे खूब भुनाया जा रहा है। इस कंटेंट में देशी जुगाड़ का तड़का लगाकर रील-मीम्स बनाने का ट्रेंड इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गैस के विकल्प के रूप में कई जुगाड़ों के वीडियो खूब चर्चित है। इन रील्स पर बड़ी संख्या में कमेंट भी आ रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में ही सिलिंडर पर रील बनाने शुरू किए गए। सिलिंडर से जोड़कर कई तरह के अन्य तरीकों को शामिल कर रील बनाई जा रही है। लोग भी इस तरह की रील और मीम्स को पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिलिंडर रील्स नाम से हैशटैग भी इस समय चर्चित है।
ये भी पढे़ं…Snowfall: चकराता की ऊंची चोटियों पर सात साल बाद मार्च में गिरी बर्फ, सीजन की तीसरी बर्फबारी से बढ़ी ठंड
सिलिंडर से शान… इस तरह की रील का भी ट्रेंड :जब से गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है तब से सोशल मीडिया पर भी इसकी रील खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग सिलिंडर से शान-शौकत दिखाते हुए भी रील बना रहे हैं। कोई ढोल-नगाड़ों के साथ सिलिंडर लाने की रील बना रहा हैं तो कोई सिलिंडर होने पर गर्व महसूस करते हुए रील बना रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.