काजबेड़ा: पहाड़ों के बीच छुपा सुकून
खंडवा के पास बसा काजबेड़ा एक उभरता हुआ लेकिन बेहद शांत टूरिस्ट स्पॉट है. चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और जंगल और बीच में माता मेरी का मंदिर. यहां बैठकर ऐसा लगता है जैसे वक्त थम गया हो. परिवार या अपने पार्टनर के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह जगह परफेक्ट है.
मां जयंती माता मंदिर: आस्था और रोमांच एक साथ
विंध्याचल की पहाड़ियों में बसा यह प्राचीन मंदिर सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए भी खास है. यहां तक पहुंचने का जंगल वाला रास्ता, झरना, गुफाएं और भैरव बाबा का मंदिर सब मिलकर इस जगह को रहस्यमयी और खास बना देते हैं. कहते हैं यहां मांगी मन्नत खाली नहीं जाती.
कालीभीत के जंगल: जहां प्रकृति अपने पूरे रंग में है
अगर आपको जंगल और वाइल्डलाइफ पसंद है, तो कालीभीत आपके लिए जन्नत है. यहां चीतल, सांभर, गौर और कभी-कभी भालू भी दिख जाते हैं. हां, यहां जाने के लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी है और नियमों का पालन करना भी. लेकिन यकीन मानिए, यह अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा.
सैलानी टापू: नर्मदा के बीचों-बीच जादू
नर्मदा नदी के बैकवाटर में बसा सैलानी टापू शांति और रोमांच का अनोखा मेल है. बोटिंग, क्रूज़, वाटर स्पोर्ट्स और पास में बना टूरिज्म रिसॉर्ट सब कुछ ऐसा कि मन वापस आने का न करे.
इंदिरा सागर बांध: फोटो और फील दोनों
ठंडी हवा, विशाल पानी का फैलाव और सूरज ढलते वक्त का नज़ारा इंदिरा सागर बांध नए साल की शुरुआत के लिए एकदम सही जगह है, खासकर फोटो लवर्स के लिए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.