गोविंदपुर पहाड़, महागामा प्रखंड, गोड्डा जिले का प्रमुख पिकनिक स्थल बनता जा रहा है, जहां नए साल पर लोग प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल का आनंद लेने पहुंचते हैं.
गोविंदपुर पहाड़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां का माहौल शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से बिल्कुल अलग है, जो लोगों को मानसिक सुकून का एहसास कराता है. इस पिकनिक स्पॉट की खास बात यह है कि इसके दोनों ओर बड़े-बड़े पहाड़ मौजूद हैं, जबकि बीच में छोटे-छोटे पहाड़ी टीले, खुले मैदान और हरियाली से भरा क्षेत्र देखने को मिलता है. पहाड़ों के बीच फैला यह खुला मैदान और आसपास का मनोरम दृश्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है.
पर्यटकों का लगा तांता
यहां पहुंचने वाले लोग न सिर्फ पिकनिक का आनंद लेते हैं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य के बीच फोटोग्राफी और बच्चों के साथ खेलकूद का भी भरपूर मजा उठाते हैं. सुबह के समय हल्की ठंड और पहाड़ों से टकराती ठंडी हवा, तो वहीं दोपहर में खुला आसमान और चारों ओर फैली हरियाली, इस जगह को और भी खास बना देती है.
बता दें कि गोविंदपुर पहाड़ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पर्यटन और खेल विभाग ने इस खूबसूरत स्थान को अधिसूचित पर्यटन स्थल की सूची में शामिल कर लिया है. इसके बाद से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. खासकर 25 दिसंबर से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक इस पिकनिक स्पॉट पर वनभोज मनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ती है.
यादगार पल बिताने के लिए बेहतरीन जगह
नए साल के मौके पर यहां दूर-दराज के इलाकों से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं. लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान लाकर खुले मैदान में बैठकर पिकनिक का आनंद लेते हैं. बच्चे खेलते नजर आते हैं, जबकि बड़े लोग पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच समय बिताते हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर पहाड़ धीरे-धीरे गोड्डा जिले का एक प्रमुख पिकनिक और पर्यटन स्थल बनता जा रहा है. अगर प्रशासन की ओर से यहां बुनियादी सुविधाओं का और विकास किया जाए, तो यह स्थान आने वाले समय में जिले की पर्यटन पहचान को और मजबूत कर सकता है. नए वर्ष के पहले दिन प्रकृति के करीब कुछ यादगार पल बिताने के लिए गोविंदपुर पहाड़ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.