Hidden places in Rishikesh : राम झूला से आगे का इलाका ऋषिकेश की असली खूबसूरती समेटे हुए है. पर्यटन के जानकारों के अनुसार पहाड़, नदियां, ट्रेकिंग पॉइंट और शांत वातावरण. यहां मौजूद 6 खूबसूरत स्पॉट आपकी ट्रिप को इतना शानदार बना देंगे कि आप बार-बार ऋषिकेश लौटने का मन करेंगे.
राम झूला के अलावा ऋषिकेश में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें देखकर हर यात्री का मन खुश हो जाता है. ये सभी लोकेशन अपनी शांति, प्रकृति और सुंदर नज़ारों के लिए मशहूर हैं. यहां ट्रेकिंग, ध्यान, प्रकृति की खूबसूरती और गंगा किनारे की ताजगी का अलग ही अनुभव मिलता है. अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हैं तो इन खास जगहों को ज़रूर एक्सप्लोर करें और अपनी यादों में एक नया अध्याय जोड़ें.

बीटल्स आश्रम जिसे चौरासी कुटिया भी कहा जाता है, ऋषिकेश का एक बेहद शांत और अनोखा स्थान है. यहां दीवारों पर बनी आर्टवर्क और पुरानी कुटियों का माहौल ध्यान और सुकून का एहसास करवाता है. 1960 के दशक में मशहूर बीटल्स बैंड यहां मेडिटेशन करने आया था जिससे यह जगह दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गई. यहां प्रकृति, शांति और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम मिलता है जिस कारण यह जगह हर टूरिस्ट की पसंद बनती है.

पटना वाटरफॉल ऋषिकेश से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए लगभग 2 किलोमीटर का आसान सा ट्रैक करना पड़ता है. यह झरना घने जंगलों के बीच स्थित है जहां का माहौल बेहद ठंडा और ताज़ा लगता है. पानी का गिरना और आसपास की हरियाली इसे एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा स्थान बनाती है. यहां फोटो खिंचवाना और चुपचाप बैठकर पानी की आवाज़ सुनना एक बेहतरीन अनुभव देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

क्यार्की विलेज ऋषिकेश के पास स्थित एक छोटा और बेहद खूबसूरत गांव है जो अपने मनमोहक सनसेट व्यू के लिए फेमस है. यहां की शांति, गांव का सरल जीवन और पहाड़ियों के पीछे ढलता सूरज देखने का नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है. भीड़-भाड़ से दूर यह लोकेशन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो नेचर और लोकल कैफे में बैठकर समय बिताना चाहते हैं. यहां से नीचे फैला हुआ घाटी का दृश्य बेहद आकर्षक दिखता है.

ऋषिकेश का मरीन ड्राइव जिसे ‘आस्था पथ’ भी कहा जाता है, गंगा किनारे बना एक लंबा वॉकवे है जो सुबह और शाम की सैर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यहां चलते हुए आप ठंडी हवा, गंगा के साफ बहते पानी और आसपास के पहाड़ों का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं. यह जगह योग, ध्यान और शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए बहुत अच्छी है. कई लोग यहां बैठकर सूर्यास्त देखना या बस नदी किनारे शांति महसूस करना पसंद करते हैं.

नीम बीच ऋषिकेश का एक शांत और खूबसूरत नदी किनारा है जहां आप गंगा की ठंडी हवा और खुला आसमान महसूस कर सकते हैं. यहां छोटे-छोटे खाने-पीने के स्टॉल भी मिल जाते हैं जहां चाय, भुट्टा और स्नैक्स आराम से खाए जा सकते हैं. यह जगह नदी के किनारे आराम करने, फोटो लेने और हल्की वॉक के लिए बहुत अच्छी है. भीड़ कम होने की वजह से यह स्पॉट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सुकून की तलाश में आते हैं.

नीर वाटरफॉल जिसे नीरगढ़ वाटरफॉल भी कहा जाता है, ऋषिकेश का एक बेहद आकर्षक झरना है जहां का साफ और ठंडा पानी यात्रियों को अपनी ओर खींच लेता है. यहां थोड़ी ट्रेकिंग करके पहुंचा जाता है और ऊपर पहुंचकर मिलने वाला दृश्य पूरी मेहनत वसूल कर देता है. झरने के पास प्राकृतिक पूल जैसा हिस्सा बन जाता है जहां कई लोग पैर डुबोकर आराम करते हैं. चारों ओर पहाड़ और हरियाली इसे प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा स्थान बनाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.