बहादुरगढ़ में ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री की सील।
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में अब नगर परिषद के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। लगातार शहर में अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। आज बुधवार को नगर परिषद की ओर से लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर बहादुरगढ़ शहर की विवेकानंद नगर कॉलोनी में बिजली के ट
बहादुरगढ़ शहर की विवेकानंद नगर रेजिडेंशियल एरिया में कॉमर्शियल फैक्ट्री में ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने का काम किया जा रहा था। जिसकी कई बार शिकायतें नगर परिषद के कार्यालय में जा चुकी थी। वहीं आज बुधवार को नगर परिषद एम ई जोगिंदर सिंधु ने फैक्ट्री में जाकर मौके पर जांच के बाद फैक्ट्री को उचित कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। ्र
बहादुरगढ़ में फैक्ट्री को सील करने पहुंचे नप एमई जोगिंदर सिंधु।
फैक्ट्री से होता था अत्यधिक साउंड पोल्यूशन
एमई ने बताया कि उनके पास कॉलोनी वासियों की ओर से कई बार शिकायतें आ चुकी थी। उन्होंने बताया कि लोगों ने अधिक साउंड होने की परेशानी की कई शिकायतें दी हैं। लोगों का कहना कि फैक्ट्री में काम के दौरान अत्यधिक लेवल पर साउंड उत्पन्न होता है जिसके कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है यहां तक कि उनके बच्चे भी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
नोटिस देने के बाद की गई कार्रवाई
वहीं वार्ड पार्षद की ओर से भी कई बार शिकायतें आ चुकी थी। जिस पर लगातार कई दफा फैक्ट्री को वहां से हटाने के लिए नप की ओर फैक्ट्री मालिक को नोटिस दिए जा चुके थे लेकिन उन्होंने नोटिसों पर ध्यान नहीं दिया और आज नप की ओर से फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.