माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। समस्तीपुर मंडल से संबंधित 6 जोड़ी ट्रेनों को प्रयागराज, रामबाग और झूसी स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
.
ये अस्थायी ठहराव 2 मिनट का होगा, जो जनवरी और फरवरी 2026 के विभिन्न तिथियों में लागू रहेगा। इसका उद्देश्य माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है।
6 जोड़ी ट्रेनों में ये गाड़ियां शामिल
- 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस शामिल है, जो 01 से 04, 12 से 24 और 29 से 31 जनवरी, तथा 01 और 12 से 15 फरवरी, 2026 को जयनगर से खुलने पर झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर रुकेगी।
- 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस भी इन्हीं तिथियों पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने पर इन स्टेशनों पर ठहरेगी।
- 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस को 01 से 05, 13 से 25, 30, 31 जनवरी, तथा 01, 02 और 13 से 16 फरवरी, 2026 को सीतामढ़ी से खुलने पर झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव मिलेगा।
- 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस भी 01 से 05, 13 से 26, 30, 31 जनवरी, तथा 01 और 12 से 15 फरवरी, 2026 को आनंद विहार टर्मिनस से खुलने पर इन स्टेशनों पर रुकेगी।
- जयनगर से खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को भी इन स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। यह ट्रेन 01 से 04, 09, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, तथा 01 और 12 से 15 फरवरी, 2026 को जयनगर से रवाना होने पर झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर ठहरेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
- दरभंगा से 02, 16, 23, 30 जनवरी तथा 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
- पुणे से 14 एवं 21 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
- रक्सौल से 03, 17, 24, 31 जनवरी तथा 01, 08, 22 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 19 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
- दरभंगा से 14 एवं 21 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव झूसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।
- अहमदाबाद से 02, 16, 23 एवं 30 जनवरी एवं 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव प्रयागराज रामबाग-झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। इसकी जानकारी सीनियर डीसीएम अन्य स्मृति के द्वारा दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.