हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी सदर अस्पताल मधुबनी में सोमवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रशिक्षित नर्सों को स्किल बर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना है। सिविल सर्जन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसबीए प्रशिक्षण नर्सों को सुरक्षित प्रसव प्रबंधन की दिशा में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा, “यह प्रशिक्षण न केवल मातृत्व सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाता है, बल्कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता को भी मजबूत करता है।” एसीएमओ डॉ एसएन झा ने सभी प्रशिक्षित नर्सों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यस्थल पर प्रसव के दौरान सुरक्षित और मानक प्रक्रियाओं को अपनाएं ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और अधिक कमी लाई जा सके। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा ने कहा कि एसबीए प्रशिक्षण का सबसे बड़ा लाभ यह है कि प्रशिक्षित नर्सें प्रसव में जोखिमों को कम करने और मातृ-शिशु सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकेंगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.