ये भी पढ़ें: Burhanpur News: नेपानगर नागरिक बैंक घोटाला, 8.85 करोड़ की ठगी, पीड़ित जमाकर्ताओं ने विधायक लगाई गुहार
बताया जा रहा है कि जैसे ही ऑटो गादेर इलाके में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सुनील ऑटो के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक, संजीव सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण सुनील 10 से 15 मिनट तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर सहायता मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर धरनावदा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.