Manali News: उत्तराखंड के मनाली में ट्रैफिक उल्लंघन का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले के खिलाफ एक्शन लेते हुए 3500 रुपए का चालान काट दिया. आइए आपको पूरा माजरा बताते हैं.
मनाली
दरअसल थार के पीछे नंबर प्लेट की जगह ‘Ghumaan’ लिखा हुआ था, जो नियमों के खिलाफ है. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वाहन पर निर्धारित तरीके से पंजीकरण नंबर प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है.
वाहन की जांच के बाद चालान
जानकारी के अनुसार, यह थार पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम की बताई जा रही है. वाहन मालिक किसी काम के सिलसिले में मनाली आया हुआ था. मनाली में नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर गाड़ी पर पड़ी. नंबर प्लेट की जगह नाम लिखे होने के कारण वाहन को रोका गया और कागजों की जांच की गई.
क्या कहता है ट्रैफिक नियम?
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हर वाहन पर निर्धारित प्रारूप में रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य है. नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना या उसकी जगह नाम, स्लोगन या अन्य कुछ लिखना नियमों का उल्लंघन है. इसी आधार पर पुलिस ने थार का 3500 रुपये का चालान काट दिया. मनाली पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज और नंबर प्लेट नियमों के अनुसार रखें. नियमों का पालन करने से न केवल जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.