Last Updated:
Kulthi Ki Dal: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जिले में कुरथी दाल की खेती किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. कम पानी में तैयार होने वाली यह दलहन फसल लागत कम करती है और अच्छा मुनाफा देती है. पारंपरिक और औषधीय गुणों से भरपूर कुरथी दाल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है. कृषि विशेषज्ञ उन्नत खेती पद्धति, समय पर बुवाई और जैविक तरीकों को अपनाने की सलाह दे रहे हैं.
दलहन विस्तार को लेकर आयोजित हुई प्रदर्शनी
कृषि विशेषज्ञ ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी दलहन विस्तार क्षेत्र के प्रति किसानों और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है. प्रदर्शनी में विभिन्न दलहनी फसलों के साथ-साथ कुलथी दाल के सैंपल भी प्रदर्शित किए गए, ताकि लोग इसके महत्व को करीब से समझ सकें.
स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है कुलथी दाल
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कुलथी दाल मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है. विशेष रूप से पथरी (किडनी स्टोन) की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए इसका नियमित सेवन काफी हद तक राहत दिलाने में सहायक माना जाता है. आयुर्वेद में भी कुलथी को औषधीय गुणों से भरपूर दाल बताया गया है.
पेट की बीमारियों में भी असरदार
विशेषज्ञों ने बताया कि कुलथी दाल पेट से जुड़ी कई समस्याओं में लाभ पहुंचाती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं में भी कारगर मानी जाती है. इसके अलावा इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाने में सहायक है.
कम पानी में उगाई जा सकने वाली खरीफ फसल
कृषि की दृष्टि से कुलथी एक ऐसी दलहन फसल है, जिसे कम पानी वाले क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह फसल कम जलभराव वाले क्षेत्रों में भी अच्छी पैदावार देती है और खरीफ मौसम में किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.
किसानों के लिए लाभ का सौदा
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसान कुलथी की खेती को अपनाते हैं, तो यह न सिर्फ उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि क्षेत्र में दलहन उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा. कम लागत और औषधीय मांग के कारण कुलथी भविष्य में किसानों के लिए एक लाभकारी फसल बन सकती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.