12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर कोल्हान क्षेत्र में ट्रेड यूनियनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के आह्वान पर यह हड़ताल आयोजित की जा रही है, जिसके समर्थन में कोल्हान का संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ट्रेड यूनियनों के अनुसार, यह हड़ताल श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं (लेबर कोड), जनविरोधी कानूनों, आजीविका एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समझौतों तथा अनियंत्रित निजीकरण के विरोध में बुलाई गई है। अंबुज ठाकुर ने इन मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस देशव्यापी हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा और खेतिहर मजदूर संगठनों ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। झारखंड के औद्योगिक केंद्र कोल्हान क्षेत्र में विभिन्न उद्योगों के मजदूर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। हड़ताल की स्थानीय रूपरेखा और कोल्हान क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में कोल्हान क्षेत्र के CITU, AITUC सहित बैंक, बीमा और सरकारी कर्मचारियों के स्वतंत्र यूनियनों के प्रतिनिधि मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.