{“_id”:”6937364d45749e013408e483″,”slug”:”tractor-trolley-overturned-in-a-roadside-ditch-driver-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-133309-2025-12-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क किनारे खाई में पलटा, चालक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:04 AM IST
घटना के बाद गढ्ढे में पटली ट्रैक्टर ट्रॉली- संवाद
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जरैनी गांव के पास सोमवार दोपहर ट्रॉली समेत ट्रैक्टर के सड़क किनारे खाई में पलटने से चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाइक सवार को बचाने में हुआ। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
गोविंदपुर गांव निवासी गौतम सरोज (30) इलाके के एक ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक था। पत्नी अनीता के अनुसार सोमवार दोपहर गौतम ट्रॉली में गैलन लादकर तिल्हापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गए थे। लौटते समय जरैनी गांव के समीप अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इसमें सरोज ट्रॉली के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर सरायअकिल और पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे गौतम को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी अनीता अपने छोटे बेटे रौनक के साथ मौके पर पहुंचीं। वह रो-रोकर बेहाल हो गईं। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।