नहटौर। मंगलवार सुबह करीब छह बजे धामपुर मार्ग पर ग्राम कश्मीरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं डीसीएम कैंटर की टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसे में ट्रैक्टर चालक कृपाल निवासी ग्राम सेढी, डीसीएम चालक अंजार निवासी ग्राम नयागांव थाना कांठ, जनपद मुरादाबाद के अलावा बाइक सवार शाकिर और नाजिम निवासी ग्राम कश्मीरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजिम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सेढी निवासी कृपाल ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नहटौर की ओर आ रहा था। गांव कश्मीरी के पास नहटौर की ओर से जा रही डीसीएम कैंटर की ट्रॉली में टक्कर लग गई। ट्रॉली के पीछे चल रही बाइक पर सवार शाकिर और नाजिम संभल नहीं पाए और उनकी बाइक ट्रॉली के नीचे घुस गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.