रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व, जो सागर, दमोह, छतरपुर और नरसिंहपुर जिले के हिस्सों में फैला है, अब देश के उन चुनिंदा वन क्षेत्रों में शामिल होने जा रहा है, जहां चीते पुनर्वास योजना लागू होगी। अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व में चीता परियोजना के लिए विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इसमें क्वारंटीन जोन, मॉनिटरिंग व्यवस्था,ट्रैकिंग सिस्टम और एक्सपर्ट की टीम शामिल होगी।
ये भी पढ़ें- MP: चार शहीद पुलिसकर्मियों को IG व DIG ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह देख बिलख उठे परिजन; चंबल में शोक की लहर
इस खुशखबरी के बाद रोजगार और पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। स्थानीय लोगों के लिए पर्यटन और गाइडिंग सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। होटल, रिसॉर्ट और अन्य सेवाओं में निवेश बढ़ने की संभावना है। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.