Home Remedies For Dark Circles: ठंड के मौसम में आंखों के नीचे की त्वचा काला देखने को मिलता है, जो आपकी चेहरे की सुंदरता को कम कर देता है. तो इस समस्या के लिए नारियल तेल, एलोवेरा, वैसलीन और हल्दी का घरेलू नुस्खा अपनाएं. दो दिन में फर्क दिखेगा. अच्छी नींद और पोषक आहार भी जरूरी है.
इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर डार्क सर्कल को कहें अलविदा
नारियल तेल और एलोवेरा का नुस्खा डार्क सर्कल को कम करने में बहुत ही प्रभावी है. नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, जबकि एलोवेरा में एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों के नीचे की सूजन को कम करते हैं.
डार्क सर्कल के घरेलू उपचार: नारियल तेल और एलोवेरा का जादू
सामग्री: 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच वैसलीन, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल
विधि: ताजा एलोवेरा को काटकर चाकू के सहारे उसका सारा रस एक डब्बा में स्टोर करें. फिर उसमें थोड़ी सी नारियल तेल डालकर थोड़ी सी हल्दी पाउडर एक चम्मच वैसलीन डालकर उसको अच्छे से मिला ले. रात में सोने से पहले एक बार जरूर अपने आंखों के नीचे लगाएं. सुबह होते ही उसे ठंड पानी से फेस को धो ले. फर्क आपको दो दिन में दिखने लगेगा.
टिप्स: अच्छी नींद लें, तनाव कम करें, एलर्जी से बचें, पोषण से भरपूर आहार लें, आंखों की मसाज करें
इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें. डार्क सर्कल को अलविदा कहें. इस नुस्खे को अपनाकर आप डार्क सर्कल जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं. आपकी भी चेहरा सुंदर और आकर्षक दिखेगा. यह घरेलू नुस्खा काफी फायदेमंद होगा आपके लिए.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.