Korba News: सर्दियों में गुलाब के फूल भी खूब खिलते हैं. सफेद, काले या लाल रंग के गुलाब के पौधे किसी गमले या क्यारी में आसानी से लगाए जा सकते हैं. इन्हें हफ्ते में एक बार पानी दें और सुबह-शाम की धूप से सीधा संपर्क रखें.
गेंदा- सर्दियों में गेंदे का फूल सबसे लोकप्रिय विकल्प है. पीले और नारंगी रंग के फूल वाले इस पौधे को गमले में लगा सकते हैं, अगर आपके जमीन में लगाने की जगह नहीं है तो. गमले में लगे पौधे को धूप वाली जगह पर रखें. गेंदा के पौधे को अक्टूबर से दिसंबर में लगाएंगे, तो जनवरी तक इसपर फूल आने शुरू हो जाते हैं. हर 10 दिन में उर्वरक छिड़केंगे, तो आपका पौधा फूलों से लद जाएगा.
गुलाब- सर्दियों में गुलाब भी खूब खिलता है. काले, सफेद या लाल रंग के गुलाब के पौधे किसी गमले या क्यारी में लगाए जा सकते हैं. इन्हें सप्ताह में एक बार पानी दें और सुबह-शाम की धूप से सीधा संपर्क रखें.
कैलेंडुला- पीले-नारंगी रंग के फूलों वाले इस पौधे में 50 दिन में फूल निकलने शुरू हो जाते हैं. इन्हें छायादार या खुली जगह पर लगाएं. सप्ताह में एक बार मुट्ठीभर खाद डालें, तो अच्छी ग्रोथ हासिल होगी.
गजनिया, डायन्थस, विंका और पेटुनिया जैसे फूल भी सर्दियों में लगाएं जा सकते हैं. ये छोटे पौधे कम जगह में भी खूब खुशबू देते हैं और उनकी देखभाल भी कम ही करनी पड़ती है. विकास महतो कहते हैं कि इस समय अपनी पसंद के हिसाब से पौधे लगाएं क्योंकि सर्दियों में इनकी लोकप्रियता और गुणवत्ता दोनों अधिक होती है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.