Neem Oil For Pests: किचन गार्डन या घर के बाग-बगीचे के कीटों को भगाने के लिए नीम का तेल एक बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन है. यह कीटनाशक घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसे सुबह या शाम में स्प्रे करें, तेज धूप में नहीं, वरना पौधों को नुकसान होगा.
किसान पंकज कुमार ने बताया कि नीम का तेल पौधों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक कीटनाशक है. यह न केवल कीटों को खत्म करता है, बल्कि पौधों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता.
दो चम्मच नीम के तेल से तैयार होगा 1 लीटर कीटनाशक
उन्होंने बताया कि अगर पौधों पर कीटों का प्रकोप ज्यादा हो जाए, तो नीम के तेल का स्प्रे हर सात दिन में करना चाहिए. इससे धीरे-धीरे कीट पूरी तरह खत्म हो जाते हैं. इस मिश्रण का छिड़काव पत्तियों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ करना जरूरी होता है, क्योंकि कई कीट पत्तियों के निचले हिस्से में छिपे रहते हैं. उन्होंने बताया कि नीम तेल कीटनाशक बनाने के लिए 1 से 2 चम्मच शुद्ध कोल्ड प्रेस्ड नीम का तेल, आधा चम्मच बेबी शैंपू और एक लीटर पानी की आवश्यकता होती है.
तेज धूप में स्प्रे करने से बचें, सुबह और शाम में स्प्रे करना बेहतर
उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक लीटर पानी लें और उसमें आधा चम्मच बेबी शैंपू डालकर अच्छी तरह मिला लें. साबुन का उपयोग इसलिए किया जाता है, ताकि नीम का तेल पानी में अच्छी तरह घुल सके. इसके बाद इस मिश्रण में 1 से 2 चम्मच नीम का तेल डालें और उसे तब तक हिलाएं, जब तक तेल पूरी तरह पानी में मिल न जाए. जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें. इसके बाद नीम के तेल का स्प्रे हमेशा सुबह जल्दी या शाम के समय करना चाहिए. तेज धूप में स्प्रे करने से पत्तियां जलने का खतरा रहता है.
कीटों का हमला ज्यादा होने पर 7 से 10 दिनों के अंतराल पर करें छिड़काव
उन्होंने बताया कि स्प्रे करते समय पौधों की पत्तियों के ऊपर के साथ-साथ नीचे की तरफ भी अच्छी तरह छिड़काव करना चाहिए. यही वह जगह होती है, जहां अधिकांश कीट छिपकर रहते हैं और पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर पौधों पर कीटों का हमला ज्यादा हो, तो हर 7 से 10 दिनों के अंतराल पर इस मिश्रण का उपयोग करना चाहिए. नियमित उपयोग से पौधों पर कीटों का प्रकोप धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और पौधे स्वस्थ तरीके से बढ़ने लगते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.