बालों को मजबूत, शाइनी और स्वस्थ बनाने के लिए खल एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है. इसे होममेड हेयर मास्क या शैंपू के रूप में इस्तेमाल कर आप बालों की डैंड्रफ, झड़ने और कमजोर होने की समस्या को कम कर सकते हैं. यह तरीका आयुर्वेदिक है और घर पर आसानी से किया जा सकता है.
शुद्ध सरसों के तेल में विटामिन A, K और E पाए जाते हैं, जो बालों को चमकदार और शाइनी बनाते हैं. इसके अलावा सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं, जो बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं. लेकिन आजकल मिलावट के कारण शुद्ध सरसों का तेल मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में सरसों के तेल के बनने के बाद बचने वाले अपशिष्ट का उपयोग भी लाभकारी हो सकता है. इसे खल कहा जाता है, जो सामान्यतः पशु पालन में मवेशियों के चारे के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसे हेयर शैंपू रेमेडी में भी उपयोग किया जा सकता है.

खल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. यह सूखे और बेजान बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है और साथ ही हेयर रूट्स को मजबूती भी देता है.

जिन लोगों को बालों में डैंड्रफ या एलर्जी की समस्या होती है और कंघी करते समय बाल झड़ते हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है. खल में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो बालों में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

खल में पाए जाने वाले प्रोटीन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व बालों को गहराई से पोषण देते हैं और उनमें जान भर देते हैं. आप इसका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं. दादी-नानी के पुराने नुस्खों में भी खल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता था. खल आप सीधे कोल्हू से फ्रेश निकालकर ले सकते हैं या फिर किसी पंसारी की दुकान से भी खरीद सकते हैं.

बालों के लिए पावरफुल माना जाने वाला खल आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए खल के छोटे-छोटे टुकड़ों को थोड़े से पानी में भिगोकर रख दें और फिर इसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को आप हेयर मास्क की तरह बालों पर लगा सकते हैं.

इसके अलावा आप खल से खुद होममेड शैंपू भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको खल, चावल और रीठे की जरूरत होगी. एक बर्तन में 3–4 इंच खल लें और उसमें 4 रीठे तोड़कर डाल दें. इसके बाद इसमें 1 चम्मच चावल मिलाएं और आधा गिलास पानी डालकर इसे रातभर भिगोने के लिए रख दें.

रातभर भिगोने के बाद इस सोल्यूशन को गैस पर रखकर लगभग 20 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा होने दें. इसके बाद इसे छानकर एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रूप से रखें. हफ्ते में तीन बार इसका उपयोग करने से आपके बालों का झड़ना कम होने लगेगा और बाल मजबूत बनेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.