ऊनी कपड़े धोते समय हल्के हाथ से ठंडे या हल्के गुनगुने पानी में धोएं. माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें हाथों से न मरोड़ें. मशीन में Delicate…Woollen मोड चुनें तेज़ स्पिन से बचें. सुखाने के लिए सपाट जगह पर फैलाएं तेज धूप से बचाएं. पूरी तरह सूखाकर स्टोर करें.
ऊनी कपड़ों को साफ करने में जल्दीबाजी न करें. हमेशा हल्के हाथ से काम लें. तेज रगड़ या गर्म पानी से ऊन जल्दी खराब हो सकता है. ठंडे या हल्के गुनगुने पानी में धीरे-धीरे धोना सबसे अच्छा रहता है.

ऊनी कपड़ों के लिए हमेशा माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. नॉर्मल पाउडर इस्तेमाल करने से कपड़े सख्त और रफ हो जाते हैं. साबुन को सीधे कपड़े पर मत डालें पानी में घोलकर ही कपड़ा डालें.

ऊनी कपड़ों को हाथों से धोते समय जोर न लगाएं. कपड़े को मरोड़ना या निचोड़ना उसकी फाइबर को कमजोर कर देता है. हल्के हाथ से दबाकर गंदगी निकालें और तुरंत साफ पानी में धो लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर मशीन में धो रहे हैं तो Delicate या Woollen मोड का इस्तेमाल करें. स्पिनर बहुत तेज न करें. इससे ऊन सिकुड़ता नहीं और कपड़ा लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है.

गीले ऊनी कपड़ों को सीधे हैंगर या रस्सी पर न टांगें. पलंग या किसी सपाट जगह पर पुराना कपड़ा बिछाकर स्वेटर फैलाकर सुखाएं. इससे कपड़ा आकार में बना रहता है और खिंचाव नहीं आता.

ऊनी कपड़े तेज धूप में न सुखाएं. सूरज की किरणें रंग फीका कर सकती हैं और ऊन कठोर हो जाता है. हल्की छाया या अंदर सूखी जगह में सुखाना सबसे सुरक्षित तरीका है.

ऊनी कपड़े रखने से पहले पूरी तरह सूखा लें. नमी से फफूंद और बदबू आ सकती है. नीम की पत्तियां या नफ्थलीन बॉल्स के साथ कपड़े को डिब्बे या अलमारी में रखें ताकि कीट भी न लगें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.