Dhaniya Storing Tips at Home: गर्मी के मौसम में पुदीना और कोथमीर के दाम तेजी से बढ़ जाते हैं, ऐसे में इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखना लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. बुरहानपुर की एक महिला ने ऐसा आसान देसी तरीका बताया है जिससे ₹10 का पुदीना भी 2 से 3 महीने तक खराब नहीं होता. इस आसान स्टोरेज ट्रिक से आप पुदीना और कोथमीर का पाउडर बनाकर पूरे गर्मी के मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह तरीका बेहद सस्ता, आसान और हर घर में किया जा सकता है. अगर आप भी गर्मियों में ठंडी छाछ, रायता या मट्ठा पीना पसंद करते हैं तो यह देसी जुगाड़ आपके बहुत काम आ सकता है.
ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे थोड़ा सा पुदीना भी महीनों तक चले, तो सोचिए कितना फायदा होगा. बुरहानपुर की एक महिला ने ऐसा ही आसान और सस्ता तरीका बताया है जिसे अपनाकर आप पुदीना और कोथमीर को 2 से 3 महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं.
एक्सपर्ट महिला ने बताया आसान तरीका
लोकल 18 से बातचीत में रायता बनाने वाली एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने बताया कि गर्मियों में पुदीना और कोथमीर जल्दी खराब हो जाते हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से सुखाकर रखा जाए तो ये लंबे समय तक चलते हैं. उन्होंने बताया कि बाजार से पुदीना लाने के बाद सबसे पहले उसके खराब या पीले पत्तों को अलग कर लें. इसके बाद अच्छे पत्तों को साफ कपड़े पर फैलाकर धूप में सुखा दें. लगभग दो से तीन दिन में पत्ते पूरी तरह सूख जाते हैं.
जब पत्ते अच्छे से सूख जाएं तो उन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को किसी साफ और सूखे प्लास्टिक या कांच के डिब्बे में भरकर रख दें. इस तरह तैयार किया गया पुदीना पाउडर आसानी से 2 से 3 महीने तक खराब नहीं होता.
पुदीने की लकड़ियों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
फूलाबाई का कहना है कि लोग अक्सर पुदीने की डंडियों या लकड़ियों को फेंक देते हैं, लेकिन इन्हें भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर इन लकड़ियों को भी धूप में सुखाकर पीस लिया जाए तो इनका पाउडर भी काफी काम आता है. दोपहर में जब छाछ या मट्ठा पीते हैं तो उसमें थोड़ा सा पुदीना पाउडर डाल दें, इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और शरीर को ठंडक भी मिलती है.
कोथमीर को भी ऐसे ही करें स्टोर
फूलाबाई ने बताया कि यही तरीका कोथमीर यानी धनिया के पत्तों के साथ भी अपनाया जा सकता है. धनिया के पत्तों को भी अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर उनका पाउडर बनाकर डिब्बे में रख दें. गर्मी के दिनों में ये दोनों पाउडर बहुत काम आते हैं. डॉक्टर भी दही, छाछ या मट्ठे में पुदीना और धनिया मिलाकर पीने की सलाह देते हैं क्योंकि ये शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन भी अच्छा रखते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.