JSSC CGL Preparation Tips: सुधांशु रंजन ने जेएसएससी सीजीएल-2023 में सफलता पाई है. परीक्षा पास कर वे सहायक प्रशाखा पदाधिकारी बने हैं. उन्होंने परीक्षा की रणनीति, सही तैयारी और मोटिवेशन पर जोर दिया. आप अगर जेएसएससी सीजीएल की तैयारी करना चाहते हैं तो ये खास टिप्स आपके लिए कारगर साबित होंगे.
इन बातों का भी रखें ध्यान
इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न के हिसाब से टॉपिक-वाइज सभी विषयों को संतुलित तरीके से कवर करना चाहिए. इससे अच्छे अंक प्राप्त होने कि पूरी संभावना रहती है. साथ ही तैयारी के दौरान बीते 5 सालों के क्वेश्चन पेपर और मॉक टेस्ट से अभ्यास करने से अनुभव और भी मजबूत बनाता है.
पीटी की तैयारी के लिए करें ये
मेंस में ये विषय बहुत महत्वपूर्ण होते हैं
वहीं, मेंस की तैयारी के लिए हिंदी, इंग्लिश और रीजनल लैंग्वेज विषय बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. आप अपनी मातृभाषा सरल भाषा के रूप में चुन सकते हैं. रीजनल लैंग्वेज के लिए उड़ान की किताब प्रसिद्ध है. जनरल स्टडीज की तैयारी के लिए आप ऑनलाइन वीडियो ग्रुप का सहारा ले सकते हैं. तैयारी के दौरान खुद को लगातार मोटिवेट रखें और मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं, क्योंकि इससे आप डिस्ट्रैक्ट होकर अपने समय का नुकसान करेंगे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.