Bhindi Cutting Tips: भिंडी की सब्ज़ी लगभग हर भारतीय घर में पसंद की जाती है, लेकिन इसे काटते समय निकलने वाला चिपचिपा लवाब अक्सर स्वाद और बनावट दोनों बिगाड़ देता है. गृहिणी पूनम ने रसोई की कुछ पुरानी ट्रिक्स की मदद से अब आप इस चिपचिपाहट से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं. भिंडी को धोने से लेकर उसे काटने के सही तरीके तक, ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी सब्ज़ी को एकदम खिली-खिली और क्रिस्पी बना देंगे. अगर आप भी भिंडी के इस ‘स्लाइम’ से परेशान हैं, तो ये आसान उपाय आपके काम को बहुत आसान बना देंगे.
भिंडी भारतीय रसोई की सबसे लोकप्रिय सब्ज़ियों में से एक है. लेकिन अक्सर इसे काटते ही चिपचिपा पानी निकल आता है, जिससे सब्ज़ी बनाते समय परेशानी होती है. इस स्लाइम की वजह से भिंडी चिपचिपी और गंदी लगने लगती है. कई लोग इसे काटने से पहले धोते हैं या काटने के बाद पानी निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ आसान ट्रिक्स अपनाने से यह समस्या खत्म हो सकती है.

भिंडी से निकलने वाला चिपचिपा पानी वास्तव में नेचुरल फाइबर और पॉलीसैकराइड्स का मिश्रण है. इसे स्लाइम भी कहते हैं. ये भिंडी के अंदर पानी के साथ मिलकर चिपचिपा पदार्थ बनाता है. अगर इसे तुरंत फ्राई या सब्ज़ी में डाल दिया जाए तो यह सब्ज़ी को गूदा और चिपचिपा बना देता है.

गृहिणी पूनम ने बताया कि सबसे पहले भिंडी को चुनते समय ध्यान दें कि वह छोटी और ताज़ा हो. बड़ी और पुराने भिंडी में स्लाइम ज्यादा निकलता है. नई और हरी भिंडी में पानी कम होता है और सब्ज़ी बनाते समय यह चिपचिपी कम छोड़ती है. हमेशा भिंडी को सीधे स्टोर से या मार्केट से ताज़ा खरीदें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भिंडी काटने से पहले उसे अच्छे से धोकर किसी किचन टॉवल पर हल्का पोंछ लें. भिंडी में बचा हुआ पानी ही स्लाइम को बढ़ाता है. अगर भिंडी पूरी तरह से सूखी होगी तो कटते समय स्लाइम निकलने की संभावना बहुत कम हो जाती है. यह सबसे आसान और असरदार तरीका है.

भिंडी काटने से पहले हल्का सा नींबू या सिरके का पानी भिंडी पर छिड़कने से भी स्लाइम कम निकलता है. यह एक पुरानी रसोई वाली ट्रिक है जिसे कई शेफ अपनाते हैं. नींबू का हल्का एसिड भिंडी के फाइबर को मजबूत रखता है और स्लाइम को बाहर आने से रोकता है.

भिंडी को हमेशा तेज़ चाकू से काटें और कटिंग बोर्ड पर दबाव कम रखें. यदि चाकू दबा दबाकर काटा जाएगा तो स्लाइम ज्यादा निकलता है. सीधे और साफ कट से भिंडी टूटती नहीं और चिपचिपा स्लाइम भी कम निकलता है. यह तरीका हर रोज़ की रसोई में आसानी से अपनाया जा सकता है.

अगर भिंडी को सब्ज़ी या फ्राई करना है तो कटने के तुरंत बाद हल्का तवे पर भून लें. थोड़ी देर भूनने से स्लाइम जम जाता है और सब्ज़ी में पानी या चिपचिपापन नहीं आता. यह तरीका भिंडी की स्वादिष्टता भी बनाए रखता है और सब्ज़ी को क्रिस्पी बनाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.