Bathing In Winters With Hot Water: ठंड में कुछ लोगों को बेहद गर्म पानी से नहाने का शौक होता है. जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा करने से बाल और स्किन की मॉइश्चराइजर की परत निकल जाती है और लॉन्ग टर्म में यह नुकसान पहुंचा सकता है.
सर्दियों में अक्सर लोग ज्यादा गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत आपकी स्किन और बालों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है. गर्म पानी शरीर से ठंड तो दूर कर देता है, लेकिन इसके साथ ही स्किन की प्राकृतिक नमी और तेल भी छीन लेता है. लंबे समय तक ऐसा करने से त्वचा रूखी, बेजान और एलर्जी-प्रोन हो सकती है. इसलिए नहाते समय पानी का तापमान हमेशा संतुलित रखना जरूरी है.

बहुत गर्म पानी त्वचा की बाहरी परत में मौजूद नेचुरल ऑयल को तेजी से खत्म कर देता है. यह तेल हमारी स्किन को मुलायम और सुरक्षित रखता है. जब यह तेल घटता है तो स्किन पर खुजली, जलन, लालपन और ड्राई पैच बनने लगते हैं. इससे कई लोगों में एग्जिमा जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. सर्दियों में जब हवा पहले ही सूखी होती है, गर्म पानी का इस्तेमाल स्किन की समस्या को और ज्यादा बढ़ा देता है.

बालों की जड़ में भी प्राकृतिक तेल होता है जो उन्हें मजबूत और शाइनी बनाए रखता है. लेकिन अत्यधिक गर्म पानी से यह तेल नष्ट हो जाता है. इसके कारण बाल रूखे, टूटने वाले और डल होने लगते हैं. गर्म पानी स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचाता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या बढ़ सकती है. यह बालों की ग्रोथ को भी प्रभावित कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

स्किन और बालों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए हमेशा हल्का गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए. पानी इतना गर्म हो कि शरीर को सहज लगे, लेकिन भाप न निकले. यह तापमान स्किन के नेचुरल ऑयल को नुकसान नहीं पहुंचाता और शरीर भी अच्छी तरह साफ हो जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए.

अगर आपकी स्किन या बाल ड्राई हो रहे हैं तो नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजिंग सबसे जरूरी कदम है. तौलिया से पोंछने के बजाय हल्का-सा थपथपा कर पानी सुखाएं. जितनी देर स्किन पर थोड़ी नमी रहती है, मॉइस्चराइजर उतना बेहतर तरह से लॉक होता है. स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर और बॉडी ऑयल सबसे अच्छे रहते हैं. बालों में हफ्ते में दो बार नारियल या बादाम का तेल लगाना फायदेमंद होता है. शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर इस्तेमाल करें.

पानी कम पीने से भी स्किन डिहाइड्रेट होती है. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और हर्बल ड्रिंक लेने से स्किन की नमी बनी रहती है. खाने में घी, बादाम, अलसी के बीज और ओमेगा-3 फैट्स भी शामिल करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.