Honey Pack For Instant Glow: रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट रागिनी बताती हैं कि शहद, आइस क्यूब और मॉइश्चराइजर से 10 मिनट में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाया जा सकता है, जिससे स्किन तुरंत शाइन करती है. एकदम से पार्टी में जाना पड़ जाए तो यह दस मिनट का स्किन मसाज फेस को चमका देगा.
शहद को ऐसे करें अप्लाई
रागिनी बताती हैं कि अगर आपके घर में शहद है, तो फिर आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. मान लीजिए आपको 15 मिनट में कहीं निकलना है, तो शहद को हाथ में लीजिए और चेहरा धोने की भी जरूरत नहीं है. बस शहद को हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज कर लीजिए. मसाज तेज नहीं, एकदम हल्के हाथों से करना है. बस एक बार करके छोड़ दीजिए 5 मिनट के लिए, इसे चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें.
इसके बाद बस एक स्टेप और स्किन करेगी शाइन
उन्होंने बताया कि इसके बाद 5 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को अच्छे से धो लेना है. इसके बाद चेहरे को पोंछ लीजिए. अगर आपके पास आइस क्यूब है, तो वह ले लीजिए और आइस क्यूब को 5 मिनट तक चेहरे पर रगड़ लीजिए या फिर आइस क्यूब को पानी में डाल दीजिए और उसमें चेहरे को दो-तीन बार डुबोकर बाहर निकाल लीजिए.
अब लगाएं बढ़िया सा मॉइश्चराइजर
इसके बाद कोई बढ़िया सा मॉइश्चराइजर लगाइए और मॉइश्चराइजर से 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करिए. आपके पास जो भी मॉइश्चराइजर उपलब्ध है, उसे ले लीजिए. अगर नहीं है, तो किचन में रखी मलाई को 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर मसाज कर लीजिए. बस इससे ज्यादा और कुछ नहीं करना है. इसके बाद जो मेकअप करना है, वह कर लीजिए. आप देखेंगे कि चेहरे पर एकदम लालिमा से भर गया है और बहुत ही सुंदर ग्लो आ चुका है.
मुरझाए चेहरे पर भी आ जाता है ग्लो
रागिनी बताती हैं कि दरअसल शहद में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह प्राकृतिक रूप से चेहरे से गंदगी निकालने का काम करता है और चेहरे को काफी सॉफ्ट बनाता है. वहीं 5–10 मिनट की मसाज चेहरे पर तुरंत ग्लो देने का काम करती है. अगर आपको कहीं जाना है, तो यह नुस्खा काफी कारगर माना जाता है. स्टेप बाय स्टेप यह तरीका फॉलो करें और देखें कि स्किन किस कदर ग्लो करती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.