Poultry Farming Tips: मुर्गी पालकों के लिए गंबोरो रोग एक बड़ा खतरा बन गया है. जो देखते ही देखते पूरे फार्म को साफ कर सकता है. बोकारो के पशु चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार ने इस जानलेवा संक्रामक बीमारी के लक्षणों, जैसे मुर्गियों में सफेद दस्त, सुस्ती और पूंछ में सूजन की पहचान साझा की है. जानिए टीकाकरण और स्वच्छता के वे जरूरी नियम, जिनसे आप अपनी मुर्गियों को मौत के मुंह से बचा सकते हैं.
क्या है गंबोरो रोग और क्यों है यह जानलेवा?
ऐसे में इस समस्या ध्यान रखते हुए बोकारो के चास पेट क्लीनिक के पशु चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह बीमारी मुख्य तौर पर मुर्गियों के पूछ और मलद्वार को सबसे अधिक प्रभावित करती है. गंबोरो बिमारी से पीड़ित मुर्गियों के पुछं के भाग में मटर के दाने जैसी सुजन भी देखने मिलती है.
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
वहीं गंबोरो रोग बीमार से ग्रसित मुर्गियों में सुस्त कमजोर होना जैसे लक्षण देखने को मिलते है. इसके अलावा मुर्गियों में सफेद चुना रंग का दस्त देखने को मिलता है. इसके अलावा मुर्गियों के भूख कि कमी, पतला दस्त डिहाईड्रेशन कि समस्या देखने को मिलता है. मुर्गियां बार-बार अपनी पूछ को खुजली करती है. इसके अलावा गंभीर परिस्थितियों में मुर्गियों के शरीर में कंपन भी देखने को मिलता है. इसके अलावा गंबोरो रोग से पीड़ित मुर्गियों के जांग के समने खून के धब्बे जैसे निशान देखने को मिलते हैं.
बचाव के लिए डॉक्टर की गोल्डन टिप्स
वही समस्या और मुर्गी फार्म बचने के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है. वहीं मुर्गियों की मृत्यु होने के लक्षण दिखने पर उसे तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क कर जांच करनी चाहिए. बीमारियों से बचाव के लिए नियमित तौर टीकाकरण और मुर्गी फार्म की सफाई करें. मुर्गियों के दाना देते समय साफ सफाई और फार्म के अंदर अनजान व्यक्ति चप्पल जूता को बाहर रखे, ताकि मुर्गियों को संक्रमण से बचा जा सके.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.