Gudhal Pest Treatment: गुड़हल के पौधे पर अक्सर फंगस और सफेद कीड़े लग जाते हैं जिनसे पौधे और फूल को बहुत नुकसान होता है. ऐसे में एक्सपर्ट अनूप कुमार का बताया यह उपाय आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है. ये केमिकल ट्रीटमेंट्स की तुलना में सेफ भी है.
पौधों से कीड़ों को दूर करेगा यह घोल
कोडरमा में खुशबू नर्सरी के संचालक अनूप कुमार ने बताया कि गुड़हल के पौधे में कीड़ों की समस्या आम है. लेकिन इसका समाधान भी बहुत आसान और किफायती है. उन्होंने बताया कि पौधों के लिए एंटीसेप्टिक मानी जाने वाली फिटकरी का उपयोग कीड़ों और फंगस से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार साबित होता है. फिटकरी का स्प्रे तैयार करने के लिए 1 लीटर साफ पानी लें. इसमें 1 से 2 ग्राम फिटकरी का पाउडर डालकर अच्छी तरह घोल लें. अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें.
पौधों को नुकसान पहुंचाए बिना बनाता है स्वस्थ
उन्होंने बताया कि इस घोल का छिड़काव संक्रमित पत्तियों, टहनियों और खासकर कलियों पर करें. स्प्रे करते समय यह ध्यान रखें कि पत्तियों के नीचे की सतह पर भी स्प्रे पहुंचे. क्योंकि अधिकतर कीड़े वहीं छिपे होते हैं. महीने में 1 से 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से फंगस और सफेद कीड़ों की समस्या में काफी हद तक राहत मिलती है.
उन्होंने बताया कि यह पौधे को नुकसान पहुंचाए बिना उसे स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. रासायनिक कीटनाशकों की तुलना में यह एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प है. जिसे घर पर आसानी से अपनाया जा सकता है. इसके अलावा बाकी चीजों की भी देखरेख करेंगे तो पौधे में खूब फूल खिलेंगे और कीड़े-मकौड़े नहीं लगेंगे.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.