क्या आप बाजार के महंगे और रसायनों वाले टमाटरों से परेशान हैं? अब घर के मात्र एक गमले से 5 किलो तक टमाटर उगाना संभव है. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स की इन 2-3 आसान और जादुई ट्रिक्स को अपनाकर आप खुद ऑर्गेनिक टमाटर पा सकते हैं. जानें कैसे सीमित जगह में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी.
15 इंच का गमला लें
सबसे पहले टमाटर के पौधे के लिए 15 इंच का गमला चुनें ताकि जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिले. गमले के निचले हिस्से में जल निकासी के लिए छेद करना अनिवार्य है. मिट्टी तैयार करते समय चार परतों (लेयरिंग) का फॉर्मूला अपनाएं. सबसे निचली परत गिट्टी की रखें ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाए. इसके ऊपर बालू की परत डालें। तीसरी और चौथी परत में मिट्टी, केंचुआ खाद और गोबर खाद का मिश्रण रखें. सबसे ऊपरी सतह पर सड़ी हुई गोबर की खाद और सूखे पत्ते डालने से पौधों को भरपूर पोषण मिलता है.
पौधा लगाने के बाद उसे सहारा देना सबसे महत्वपूर्ण है. जब टमाटर का पौधा बढ़ने लगे, तो गमले के चारों ओर 6-7 स्टिक लगाकर उन्हें रस्सी से बांध दें. जैसे-जैसे पौधा बड़ा हो, उसे स्टिक के साथ ऊपर की ओर बांधते जाएं. इससे पौधा सीधा बढ़ता है और फलों की पैदावार काफी बेहतर होती है. पानी देने में सावधानी बरतें. गमले में अधिक पानी न डालें. केवल तब पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी नमी सूखने लगे, अन्यथा जड़ों के गलने का डर रहता है. दो दिन में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है.
पौधे में नहीं लगेंगे कीड़े
अगर आप इन सरल चरणों का पालन करते हैं, तो पौधों में कीड़े लगने की संभावना न के बराबर होती है और आपको किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं करना पड़ेगा. यदि आप घर की बालकनी या छत पर ऐसे चार से पांच गमले लगा लेते हैं, तो आपको बाजार से टमाटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप रोजाना ताजे, रसायनों से मुक्त ऑर्गेनिक टमाटर का आनंद ले पाएंगे. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि घर की बागवानी का एक बेहतरीन अनुभव भी है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.