Add Greens In Your Diet: ठंड के मौसम में सीजन भर ये हरी सब्जियां और साग खा लें. इनमें अलग-अलग तरह का पोषण होता है जो शरीर को इतने फायदे पहुंचता है कि हेल्थ सप्लीमेंट्स से भी उतने फायदे नहीं हो सकते. कौन सा साग, शरीर को क्या न्यूट्रीएंट देता है, आइये जानते हैं.
सर्दियों का मौसम आते ही शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा पड़ने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने खाने में ऐसी साग–सब्जियों को शामिल करें जो शरीर को पर्याप्त पोषण देने के साथ–साथ इम्युनिटी भी मजबूत बनाए रखें. ठंड में कई तरह के फल और हरी सब्जियां मौसम के अनुसार उपलब्ध होती हैं, जिनका स्वाद भी बढ़िया होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इनमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं.

सर्दियों में शरीर को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है क्योंकि ठंड के कारण शरीर ऊर्जा का उपयोग अधिक करता है. ऐसे में मौसम के साग–सब्जियों का सेवन करना काफी लाभकारी माना जाता है. यह न केवल पाचन को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि वजन नियंत्रण में भी मदद करते हैं. इसलिए डॉक्टरों और पोषण विशेषज्ञों की सलाह है कि सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों को रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा जरूर बनाएं.

पालक सर्दियों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में से एक है. इसमें विटामिन A, C, K, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं. इसके अलावा यह आंखों की सेहत, हड्डियों की मजबूती और त्वचा की चमक के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पत्ता वाला प्याज़, जिसे स्प्रिंग अनियन भी कहा जाता है, सर्दियों में आसानी से मिल जाता है. यह एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फाइटोन्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने, सर्दी–जुकाम से बचाने और पाचन को सुधारने में मदद करता है. इसकी पत्तियां और डंठल दोनों ही बेहद पौष्टिक होते हैं.

मेथी का साग भी सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है. विटामिन C, फाइबर और आयरन से भरपूर मेथी शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और हड्डियों के दर्द में भी आराम देती है. नियमित रूप से मेथी का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है.

सरसों का साग सर्दियों की पहचान माना जाता है. इसके सेवन से शरीर में प्राकृतिक गर्मी आती है और पाचन क्रिया सुधरती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा में निखार लाते हैं. मक्खन और मक्के की रोटी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

मूली भी सर्दियों की खास सब्जियों में गिनी जाती है. इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी मिलते हैं. मूली पाचन सुधारती है, पेट साफ करती है और लीवर को साफ रखने में सहायक होती है. इसका कच्चा और पका दोनों ही रूप से सेवन लाभकारी है.

अंत में पत्तागोभी की बात करें तो यह कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाली सब्जी है. इसमें विटामिन K, C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और वजन नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. सर्दियों में पत्तागोभी का सेवन शरीर को स्वस्थ और एक्टिव बनाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.