Last Updated:
Kapdo Se Daag Hatane Ka Tareeka : घर में काम करते समय या बाहर खाते-पीते हुए अक्सर कपड़ों पर दाग लग ही जाते हैं. हल्दी, गुटका, तेल या जंग जैसे दाग तो इतने जिद्दी होते हैं कि धोने के बाद भी उनका निशान रह जाता है. कई बार हम महंगे डिटर्जेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी पूरी तरह सफाई नहीं हो पाती.
घर में काम करते समय या बाहर खाते-पीते हुए अक्सर कपड़ों पर दाग लग ही जाते हैं. हल्दी, गुटका, तेल या जंग जैसे दाग तो इतने जिद्दी होते हैं कि धोने के बाद भी उनका निशान रह जाता है. कई बार हम महंगे डिटर्जेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी पूरी तरह सफाई नहीं हो पाती. ऐसे में हमारी रसोई में ही ऐसे आसान और असरदार घरेलू उपाय मौजूद हैं, जिनसे कपड़ों के जिद्दी से जिद्दी दाग भी साफ किए जा सकते हैं.

हल्दी का दाग- हल्दी का दाग बहुत जल्दी पकड़ लेता है और पीला निशान छोड़ जाता है.इसे हटाने के लिए दाग वाली जगह पर नींबू का रस अच्छी तरह लगा दें. फिर कपड़े को हल्का सा रगड़ें और धूप में सूखने के लिए रख दें. धूप प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करती है और दाग को हल्का कर देती है. बाद में सामान्य डिटर्जेंट से धो लें.

गुटके का दाग- गुटके का दाग लाल-भूरा और काफी जिद्दी होता है. इसे हटाने के लिए दाग पर खट्टा दही या छाछ डालें और 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से धो लें. दही में मौजूद प्राकृतिक तत्व दाग को जड़ से ढीला कर देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तेल का दाग- तेल का दाग कपड़े में गहराई तक चला जाता है. इसे साफ करने के लिए दाग पर टैलकम पाउडर छिड़क दें और 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि पाउडर तेल को सोख ले. इसके बाद उस जगह पर थोड़ा डिश वॉश लिक्विड लगाकर हल्का रगड़ें और धो लें. इससे तेल का निशान पूरी तरह साफ हो जाएगा.

जंग का दाग- जंग का दाग लोहे जैसा सख्त और गहरा होता है. इसे हटाने के लिए दाग पर नमक छिड़कें और ऊपर से सफेद सिरका डाल दें. इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धूप में रख दें. बाद में साफ पानी से धो लें. जंग का दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएगा.

बेकिंग सोडा- अगर कपड़ों पर पसीने या पुराने पीले दाग हैं, तो बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ब्रश से हल्का रगड़कर धो लें. बेकिंग सोडा बदबू भी दूर करता है और दाग भी हल्का कर देता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.