Bay Leaf planting Tips: शहर में रहने वाले लोग घर में ही कई सब्जी और मसाला उगा रहे हैं. जिनके पास थोड़ी जमीन या छत पर जगह खाली है वे लो टेरिस गार्डनिंग को अपना रहे हैं. अपने घर के छत पर बालकनी में ही सभी तरह की मसालों के साथ सब्जियों का भी उत्पादन गमले में कर रहे हैं. तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं उस पत्ते की जिसे हर घर में उपयोग किया जाता है. खासकर सभी तरह के सब्जियों में इसका तड़का लगाया जाता है. इस आप गमले में उगा सकते हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं तेज पत्ते की. जिसे आप अपने बालकनी में भी लगा सकते हैं. या छत पर गमले में भी लगा सकते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि डेढ़ से लेकर दो फीट का पौधा लगाते हैं तो आप 6 महीने के बाद इसका स्वाद ले सकते हैं. साथ हीअपनी सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं.

वाटिका नर्सरी के ओनर और एक्सपर्ट बताते हैं कि तेज पत्ते का पौधा को यदि आप लगाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे डेढ़ फीट से लेकर 2 फीट का पौधा नर्सरी से आप खरीदें. इसको लगाने के 6 महीने बाद इसे आप पेट लेकर अपनी सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं.

6 महीने से 1 साल के अंदर में यह चार से पांच फीट का पौधा हो जाता है. पूरे साल में एक पौधे से पत्ता आपको 8 kg से लेकर 10 kg के बीच में निकलता है. यदि इसके पौधे जमीन में सीधा लगाते हैं तो 12 फीट का होगा. यदि आप गमले में लगाते हैं तो 6 से 7 फीट का होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिस प्रकार से लीची का पौधा होता है ठीक उसी प्रकार से ही भी पौधा आपको दिखेगा. लेकिन यह आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ा देता है. साथ में चारों तरफ इसकी सुगंध ऐसे फैलेंगी कि पूरा माहौल सुगंधित हो उठेगा. इसका पौधा ₹80 में छोटा एक से डेढ़ फीट का मिलेगा. बड़ा पौधा यदि 4 से 5 फीट का लेते हैं तो 200 में आपको मिलेगा.

आप भी छत या बालकनी में तेज पत्ते का पौधा गमले में उगाना चाहते हैं? तो आपको कुछ जरूरी टिप्स अपनाने होंगे. वाटिका नर्सरी के एक्सपर्ट के अनुसार 6 महीने में पत्ते मिलते हैं. इसको आप गमले या खाली पड़ी जमीन में लगा सकते हैं. इससे सालभर में 8-10 kg उत्पादन होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.