Last Updated:
Tips And Tricks: मार्केट में आने वाली केमिकल वाली गुलाल के लगने मात्र से शरीर पर जलन सी होने लगती है. ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर अपने और दूसरे के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं. दरअसल, आप हरा, पीला, लाल कलर घर पर तैयार कर सकते हैं. इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है.
घर पर तैयार कर सकते हैं रंग-बिरंगी गुलाल
मार्केट में आने वाली केमिकल वाली गुलाल के लगने मात्र से शरीर पर जलन सी होने लगती है. ऐसे में आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर अपने और दूसरे के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं. दरअसल, आप हरा, पीला, लाल कलर घर पर तैयार कर सकते हैं. इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है. ऐसे में लोकल 18 ने तीन सालों से कलर बनाने का काम कर रही है. ऐसे में अलग-अलग रंग की गुलाल बनाने की क्या विधि है, जानिए…
सबसे पहले जानिए पीला रंग कैसे बनाए
खेलन मर्सकोले ने बताया कि होली के मौके पर अगर आप पीला रंग बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले पलाश के फूल यानी टेसू की जरूरत पड़ेगी. इन फूलों को अच्छी तरह धोना होता है. फिर इसमें आप मिक्सर मशीन में अच्छी तरह पीस ले और मक्के के आटे में मिलाए और अच्छी तरह सुखा दे. इससे आपका पीला और नारंगी रंग का गुलाल बनकर तैयार हो जाएगा.
अब जानिए लाल और गुलाबी रंग कैसे बनाए
खेलन मर्सकोले ने बताया कि लाल और गुलाबी रंग बनाने की लिए आपको चुकंदर की जरूरत पड़ेगी. इसे भी मिक्सर मशीन में अच्छी तरह मिक्स कर लेना है. फिर निकले हुए रस को मक्के के आटे यानी स्टॉर्च में मिला दें. इससे आपका लाल और गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा.
हरा रंग भी बनेगा आसानी से
अगर आप होली के लिए हरा रंग तैयार करना चाहते हैं, तो आपको पालक लगेगा. इसे आप मिक्सर में अच्छे से पीस ले और निकले हुए रस को मक्के के आटे में मिला दे. इसके सुख जाने के बाद आपका रंग तैयार हो जाएगा.
इस रंग के बेहद फायदे
खेलन मर्सकोले ने बताया कि आप इस तरह नेचुरल कलर बनाते हैं, तो आपको कोई समस्या नहीं होगी. वहीं, आंख, नाक और मुंह में चला भी जाए, तो इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.