ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत जले हुए बर्तनों को साफ करने में आती है. चाय का पैन, दूध का बर्तन या सब्जी का कड़ाही जब जल जाती है, तो उसे धोना किसी जंग जीतने जैसा लगता है.ठंड में ठंडे पानी से जले हुए बर्तन रगड़ना वाकई बहुत मुश्किल काम है.
सर्दियों के मौसम में दिन-ब-दिन पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है. ठंडी हवाओं और बढ़ती कनकनी की वजह से आम जनजीवन पर असर साफ दिखाई देने लगता है. कई इलाकों में सुबह और शाम घना कुहासा छाया रहता है, जिससे ठंड का अहसास और भी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे मौसम में घर के काम करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है

ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी वाला काम होता है बर्तन धोना. नल का पानी इतना ठंडा हो जाता है. हाथ डालते ही झनझनाहट होने लगती है.कई बार तो बर्तन धोने का मन ही नहीं करता. खासकर महिलाओं के लिए यह काम और भी मुश्किल हो जाता है. रोजाना रसोई का सारा जिम्मा उन्हीं पर होता है.

इन सबके बीच सबसे ज्यादा दिक्कत जले हुए बर्तनों को साफ करने में आती है. चाय का पैन, दूध का बर्तन या सब्जी का कड़ाही जब जल जाती है, तो उसे धोना किसी जंग जीतने जैसा लगता है.ठंड में ठंडे पानी से जले हुए बर्तन रगड़ना वाकई बहुत मुश्किल काम है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिस घरेलू टिप्स अपनाकर आप मिनटों में जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा मेहनत किये.

सबसे पहला तरीका है गर्म पानी का इस्तेमाल जले हुए बर्तन में गर्म पानी भरें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड साबुन डाल दें.अब इस बर्तन को गैस पर रखकर करीब 10 से 15 मिनट तक उबालें. उबालने से जला हुआ हिस्सा अपने आप ढीला पड़ जाएगा. इसके बाद हल्के से स्क्रबर या ब्रश से रगड़ने पर बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा.

दूसरा तरीका है नमक और नींबू का. जिस हिस्से में बर्तन जला हो, वहां भरपूर मात्रा में नमक डाल दें. फिर एक कटे हुए नींबू से उस हिस्से को अच्छी तरह रगड़ें.कुछ ही मिनटों में जले हुए दाग साफ नजर आने लगेंगे.

तीसरा आसान उपाय है बेकिंग सोडा से.बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.इस पेस्ट को जले हुए हिस्से पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर रगड़ें.इससे जो बर्तन जला हुआ है. वह बर्तन तुरंत चमकने लगेगा.

अगर घर में कोल्ड ड्रिंक मौजूद हो, तो वह भी काम आ सकती है. जले हुए बर्तन में कोल्ड ड्रिंक डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. बाद में हल्के से रगड़ने पर जले हुए दाग आसानी से निकल जाएंगे. इन आसान उपायों से ठंड के मौसम में भी बर्तन धोना अब मुश्किल नहीं रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.