बिना धुएं और डैमेज के मिलेगा सैलून जैसा लुक
दुकानदार वीरेंद्र बताते हैं कि यह नया हेयर स्ट्रेटनर खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे बालों को स्ट्रेट करते समय धुआं नहीं निकलता और बाल जलते नहीं हैं. इसमें लगी सेरेमिक प्लेट्स हीट को बराबर तरीके से बालों में फैलाती हैं, जिससे बाल स्मूद और सिल्की बनते हैं. यही वजह है कि बालों की नमी बनी रहती है और हीट डैमेज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.
3-इन-1 फीचर से हर स्टाइल आसान
यह नया स्ट्रेटनर सिर्फ बालों को स्ट्रेट करने तक सीमित नहीं है. इसकी डिजाइन ऐसी है कि इससे बालों को कर्ल और रोल भी किया जा सकता है. यानी अब अलग-अलग हेयर स्टाइल के लिए अलग मशीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऑफिस और प्रोफेशनल लुक के लिए सिल्की स्ट्रेट हेयर, शादी और पार्टी के लिए बाउंसी कर्ल्स और आउटिंग या वेकेशन के लिए सॉफ्ट वेव्स और मैगी कर्ल्स, सब कुछ एक ही डिवाइस से आसानी से किया जा सकता है.
ट्रैवल फ्रेंडली और इस्तेमाल में आसान
यह स्ट्रेटनर हल्का और ट्रैवल फ्रेंडली है, जिसे आसानी से पर्स या बैग में कैरी किया जा सकता है. जो महिलाएं अक्सर ट्रैवल करती हैं या जल्दी तैयार होना पसंद करती हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. सेरेमिक कोटिंग बालों की प्राकृतिक चमक को बनाए रखती है और नियमित इस्तेमाल के बाद भी बाल रूखे नहीं होते.
ऑनलाइन भी है उपलब्ध
अगर आप भी बिना डैमेज के खूबसूरत और हेल्दी बाल चाहती हैं और कम समय में परफेक्ट हेयर स्टाइल पाना चाहती हैं, तो यह नया सेरेमिक हेयर स्ट्रेटनर आपकी ग्रूमिंग किट का हिस्सा जरूर बनना चाहिए. इसकी खरीदारी आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के जरिए भी कर सकती हैं. यह न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि आपके बालों को लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.