देहरादून. चुकंदर आप सलाद के रूप में खाते होंगे, लेकिन अगर आपकी स्किन बेजान हो गई है तो स्किन सेल्स में जान डालने के लिए आप घर पर चुकंदर और बेसन का फेसपैक बनाएं. खास बात है कि चुकंदर जूस में बेसन का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जहाँ चुकंदर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है.
आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी बताते हैं कि चुकंदर में नेचुरल पिगमेंट होते हैं जो स्किन को एक गुलाबी निखार देती है. जब आप इसे बेसन के साथ मिलाते हैं, तो यह एक बेहतरीन फेस पैक बन जाता है जो न सिर्फ चेहरे की डलनेस को दूर करता है, बल्कि स्किन को अंदर से पोषण देकर उसे दोबारा से ग्लो करने में मदद करता है.

उन्होंने बताया कि बेसन एक नैचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है जो स्किन की ऊपरी सतह पर जमी डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है. चुकंदर के रस के साथ मिलकर यह पोर्स में फंसी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ और मुलायम महसूस होती है.

अगर आप ऑयली स्किन और बार-बार होने वाले मुंहासों से परेशान हैं, तो यह रेमेडी उन लोगों के लिए फायदेमंद है. बेसन एक्स्ट्रा सीबम को सोख लेता है, जबकि चुकंदर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं.यह पैक मुहांसों के बैक्टीरिया से लड़ने में भी मददगार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

डॉ सिराज बताते हैं कि चुकंदर विटामिन सी का एक बेस्ट सोर्स है, जो हाइपरपिगमेंटेशन और काले धब्बों को हल्का करने के लिए जाना जाता है. बेसन के साथ अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा की रंगत को समान बनाने में मदद करता है.यह धूप से होने वाली टैनिंग को हटाने के लिए भी एक असरदार घरेलू उपाय है.

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें और इसमें 2-3 चम्मच ताजे चुकंदर का रस मिला लीजिए . एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए आप इसमें आधा चम्मच दही या गुलाब जल भी डाल सकते हैं. आपको ध्यान रखना है कि पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला, ताकि यह चेहरे पर आसानी से टिक सके.

इसका उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के क्लींजर से साफ कर लें. अब तैयार पेस्ट को ब्रश या उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. आंखों के आसपास के नाजुक हिस्से को छोड़ दें. इसके बाद इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें.

जब पैक सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा पानी लेकर चेहरे की हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज कीजिए.इसके बाद ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए.चुकंदर का रंग गहरा होता है, इसलिए घबराएं नहीं अगर चेहरा हल्का गुलाबी दिखे, यह कुछ वक्त बाद प्राकृतिक चमक में बदल जाएगा. चेहरे को धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें. स्किन की परेशानियों को जड़ से खत्म करने के लिए इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार उपयोग करें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.