Beauty Tips: आप अगर महंगे पार्लर फेशियल और क्रीम की जगह घर पर बना देसी उबटन का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे की डेड स्किन हटाने, दाग-धब्बे कम करने और नेचुरल ग्लो पाने का किफायती तरीका है.
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका
Local 18 से बातचीत में ब्यूटी एक्सपर्ट सुदर्शन सोलंकी बताते हैं कि घर पर बने उबटन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें केमिकल नहीं होते और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है.उनका कहना है कि अगर सही तरीके से हफ्ते में 2-3 बार उबटन लगाया जाए तो चेहरे की त्वचा साफ और ग्लोइंग दिखने लगती है.
बेसन और दूध का उबटन
बेसन का इस्तेमाल पुराने समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन लें. उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे डेड स्किन हटती है और चेहरा साफ दिखने लगता है.
हल्दी और दही का उबटन
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच हल्दी लें, 2 चम्मच दही, दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें. इसके बाद में गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन की रंगत निखरती है.
चंदन और दूध का उबटन
चंदन त्वचा को ठंडक देता है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है. इस उबटन को बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, थोड़ा दूध लें, दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. फिर सूखने के बाद धो लें. इससे चेहरे को ठंडक और ताजगी मिलती है.
ओट्स और शहद का उबटन
ओट्स हल्के एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच शहद,1 चम्मच नींबू का रस. इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें. फिर पानी से धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है.
उबटन लगाते समय रखें ये बातें ध्यान
किसी भी उबटन को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
उबटन को ज्यादा रगड़ें नहीं, हल्के हाथ से लगाएं
हफ्ते में 2-3 बार लगाना ही काफी है
उबटन के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं
अगर आप रेगुलर तरीके से इन देसी उबटन का इस्तेमाल करते हैं तो बिना महंगे फेशियल के भी घर बैठे चेहरे पर अच्छा नेचुरल ग्लो पा सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.