Hand and Foot Care: महंगे पेडीक्योर और मॉइश्चराइजर फेल हैं उस जादुई नुस्खे के आगे, जो रांची की एक्सपर्ट ने साझा किया है. बस रात को सोने से पहले गुनगुने पानी और खास प्राकृतिक फैट का सही इस्तेमाल आपके हाथ-पैरों की कायापलट कर सकता है. क्या है वह चीज़ जो सात दिनों में दिखाएगी असर? जानने के लिए पढ़ें.
हाथ-पैरों में काम नहीं करते साधारण लोशन?
एक्सपर्ट के अनुसार, हमारे हाथ और पैरों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में कड़ी होती है. यही कारण है कि सामान्य मॉइश्चराइजर इस पर गहरा असर नहीं कर पाते. इसके लिए एक खास घरेलू प्रक्रिया अपनानी जरूरी है.
गर्म पानी और घी का जादू
इस देसी पेडीक्योर के लिए आपको केवल दो चीजों की जरूरत है. गुनगुना पानी और शुद्ध देसी घी. सबसे पहले पैरों को हल्के गर्म पानी में केवल 1 मिनट के लिए डुबोकर रखें. ध्यान रहे पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो. इसके बाद स्किन को हाथों से रगड़कर साफ करें और तौलिये से सुखा लें.
अब एक कटोरी में थोड़ा सा घी लेकर उसे हल्का गर्म करें. अब इस गुनगुने घी से हाथ और पैरों पर कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें. मसाज के बाद पैरों पर एक पतला सूती कपड़ा लपेट लें या मोजे पहन लें. कपड़ा लपेटना अनिवार्य है, क्योंकि घी चिपचिपा होता है और यह आपके बेडशीट को खराब कर सकता है. साथ ही, कपड़ा लपेटने से घी रात भर त्वचा में गहराई से समाता है.
क्यों है घी इतना असरदार?
घी में ओमेगा फैटी एसिड, जरूरी मिनरल्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण देकर उसे भीतर से हाइड्रेट करता है.
एक हफ्ते में आपको फर्क महसूस होने लगेगा.
लगातार 1 महीने तक ऐसा करने पर हाथ-पैर बेहद कोमल और सुंदर हो जाएंगे. आपको एक हफ्ते में फर्क भी महसूस होने लगेगा. खास बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और ना ही किसी तरह की एलर्जी होती है. इसका असर लंबे समय तक रहता है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.