देहरादून. गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है धूल मिट्टी भी उड़ने लगी है. ऐसेम ऐसे में आपके पैर काले और फटे हुए होते होंगे और भद्दे लगते होंगे.आपको पार्लर में जाकर महंगे पेडीक्योर करवाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही 1 रुपए के शैंपू से ही आपके पैरों की सारी टैन निकल जाएगी.
इस होममेड पेडीक्योर को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े टब में गर्म पानी लेना होगा. ध्यान रहे कि पानी उतना ही गर्म हो जितना आप सहन कर सके. अब इस पानी में दो चम्मच नमक, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और पिसी हुई फिटकरी मिला दें. नमक पैरों की थकान मिटाता है, जबकि बेकिंग पाउडर और फिटकरी डेड स्किन रिमूव करने के साथ ही बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं.

अब इस मिक्सर में किसी भी कंपनी का 1 रुपये वाला शैंपू काटकर डाल दें और अच्छी तरह झाग बना लें. शैंपू में मौजूद सर्फेक्टेंट्स पैरों की गहरी जमी गंदगी और आइल को साफ करने में मदद करते हैं.जब पानी तैयार हो जाए तब अपने पैरों को इसमें लगभग 15 से 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें. यह वक्त आपके पैरों की सख्त स्किन को नरम बनाने और टैनिंग की परत को कमजोर करने के लिए जरूरी होता है. इससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे.

पैरों को भिगोने के बाद अब आपको स्क्रबिंग करनी होंगी. एक प्यूमिक स्टोन या लूफा लें और धीरे-धीरे अपनी एड़ियों और तलवों को रगड़ें. गर्म पानी और फिटकरी के असर से आपकी फटी हुई एड़ियों की डेड स्किन आसानी से निकलने लगेगी. उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास की सफाई पर भी ध्यान दें ऐसा करने से पैरों का खुरदरापन खत्म हो जाएगा और त्वचा एकदम कोमल और मुलायम होने लगेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगले स्टेप में हम एक नेचुरल ब्लीचिंग का उपयोग करेंगे. एक टमाटर को बीच से काट लें और उस पर थोड़ी सी हल्दी और नींबू का रस डालें. टमाटर में नेचुरल एसिड होता है जो ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, वहीं नींबू टैनिंग हटाता है और हल्दी त्वचा को चमक देता है. इस टमाटर के टुकड़े से अपने पैरों पर सर्कुलर मोशन में 5-7 मिनट तक मालिश करें. यह पैरों के कालेपन को जड़ से खत्म करने के लिए जरूरी होता है.

टमाटर और हल्दी का यह मेल सिर्फ टैनिंग ही नहीं हटाता है, बल्कि पैरों की स्किन के रंग को भी साफ करता है. टमाटर का एसिड त्वचा के रोमछिद्रों को गहराई से सफाई करते हैं, जिससे पैरों में एक कुदरत निखार आता है.

मालिश पूरी होने के बाद पैरों को साफ पानी से धो लें. इसके बाद आप नारियल तेल से अच्छे से मसाज कर लीजिए या लोशन लगा लीजिए. आप देखेंगे कि एक ही बार के इस्तेमाल से आपके पैरों की रंगत में जमीन-आसमान का फर्क नजर आने लगेगा और कालापन गायब हो जाएगा.

<br />पेडीक्योर के अलावा आपको ध्यान रखना है आप जब भी बाहर जाते हैं तो मोजे पहनकर ही निकलें या घर आने के बाद गुनगुने पानी से इन्हें धोकर मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम जरूर लगाएं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.