Home Made Liquid Fertilizer For Roses: कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि गुलाब के पेड़ तो लगा लिए एक-दो फूल आए और उसके बाद आना बंद हो गए. सब कुछ करके देख लिया लेकिन फूल आ ही नहीं रहे. ऐसे में आपको घर पर ये पांच लिक्विड खाद जरूर तैयार करनी चाहिए.
गुलाब के पौधे में अगर फूल नहीं आ रहे हैं तो इन पांच लिक्विड खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन लिक्विड खाद के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं. बल्कि, आपके किचन के फालतू या फेंके जाने वाले सामान से ही यह तैयार हो जाते हैं. रांची के जाने-माने गार्डन एक्सपर्ट प्रभात कुमार ने इन पांच लिक्विड खाद के बारे में बताया.

आपके पास बस थोड़े से केले के छिलके होने चाहिए या फिर थोड़ी सी चाय पत्ती या फिटकरी. इन सभी चीजों से आप लिक्विड खाद घर पर ही बना सकते हैं. इन सभी को गुलाब के पौधे में जब डालेंगे तो आप देखेंगे एक हफ्ते के अंदर ही भर-भर के गुलाब के फूल आना शुरू हो जाएंगे.

केले के छिलकों की खाद: अगर आपके गुलाब के पौधों में छोटे फूल आ रहे हैं या पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो केले के छिलकों से तैयार लिक्विड खाद वरदान साबित हो सकती है. बस छिलकों को दो दिन पानी में भिगोकर रख दें और फिर उस पानी को गमले में डालें. इससे पौधे को पोटेशियम मिलेगा और गुलाब फूलों से खिल उठेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिटकरी का पानी: गुलाब के पौधों में नई कलियां लाने के लिए फिटकरी का पानी सबसे आसान और सस्ता उपाय है. इसके लिए 10 ग्राम फिटकरी को पानी में घोलें और गमले में डालें. इसे हर 15 दिन में दोहराएं और देखें कि कैसे आपके पौधे पर कलियों की भरमार हो जाएगी.

चायपत्ती से बनी खाद: अगर आपके गुलाब में अच्छे फूल नहीं आते हैं तो इस्तेमाल की हुई चायपत्ती में से अदरक वगैरह निकालकर इसे धो लीजिए. फिर दो तीन दिन तक अच्छे से धूप में सुखाने के बाद हर बीस पच्चीस दिनों पर दो चम्मच पौधे में डाला करें. इसमें नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है और यह मिट्टी की पीएच को एसिडिक बनाती है जिसके कारण अच्छे गुलाब आने लगेंगे.

सफेद सिरका: अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल की कमी है तो आप किसी भी खाद में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका मिलाकर इस्तेमाल करें. ध्यान रहे कि सिरका कभी भी सीधे पौधे न डालें, वरना नुकसान हो सकता है. ऐसे में पौधों में सिरके वाली लिक्विड खाद डालने से पौधे फूलों से भर जाएंगे.

कॉफी से तैयार खाद: कॉफी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, बल्कि गुलाब के पौधों के लिए भी बेहतरीन है. कॉफी बींस को पानी में भिगोकर रखें और फिर उस पानी को पौधे की जड़ों में डालें. इससे गुलाब की पैदावार बढ़ेगी और फूलों की संख्या भी अधिक होगी. है ना सस्ती और कारगर खाद.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.