Alkaline Drinks For Healthy Body: एसिडिक बॉडी बीमारियों को न्यौता देने वाली मानी जाती है. यह ऐसा माहौल है जो बैक्टीरिया, वायरस को अट्रैक्ट करता है. ऐसे में कुछ ड्रिंक ऐसे होते हैं जो बॉडी के एसिड को खत्म करके एल्कलाइन बनाते हैं. इन्हें पीने से शरीर को बेशुमार फायदे मिलते हैं.
सुबह उठते ही शरीर को हल्का, एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कराने के लिए लोग अक्सर कुछ ऐसा पीना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और पूरे दिन ताजगी बनाए रखे. इसी कड़ी में डाइटिशियन बिवा रंजन बताती हैं कि अल्कलाइन ड्रिंक हमारे शरीर के pH लेवल को संतुलित रखते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और थकान कम महसूस होती है. उनके अनुसार, कुछ प्राकृतिक पेय को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करके लोग अपने स्वास्थ्य में बड़ा सुधार ला सकते हैं.

पहला अल्कलाइन ड्रिंक है गुनगुने पानी में नींबू और शहद. यह शरीर को सुबह-सुबह अंदर से साफ करता है और टॉक्सिन बाहर निकालता है. नींबू का विटामिन-सी और शहद के एंटीऑक्सिडेंट मिलकर दिन की शुरुआत को हल्का और ताज़गी भरा बनाते हैं. यह ड्रिंक वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है.

दूसरा विकल्प है खीरा-पुदीना अल्कलाइन वाटर. खीरा स्वभाव से ठंडा होता है और शरीर की गर्मी को संतुलित करता है. वहीं पुदीना पाचन सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इन दोनों को पानी में भिगोकर रखा जाए तो यह सुबह के समय हाईड्रेशन और ताजगी दोनों देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरा बेहद लोकप्रिय अल्कलाइन ड्रिंक है एलोवेरा जूस. यह पेट की सफाई, डाइजेशन सुधारने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए जाना जाता है. डाइटिशियन बिवा रंजन इसे सप्ताह में कम से कम 3 से 4 दिन पीने की सलाह देती हैं, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके.

चौथा सरल और बेहद फायदेमंद विकल्प है नारियल पानी. यह नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना है, जो शरीर की थकान मिटाकर तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से pH लेवल संतुलित रहता है और शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है.

पांचवां ड्रिंक है तुलसी-अदरक का हल्का काढ़ा. यह न सिर्फ शरीर को अल्कलाइन बनाता है, बल्कि सर्दी, खांसी और पाचन समस्याओं से भी बचाव करता है. तुलसी के गुण और अदरक की गर्माहट इसे सुबह के समय बेहद प्रभावी बनाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.