नए वर्ष पर रांची और हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए अपना नया टाइम टेबल जारी कर दिया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। नए टाइम टेबल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को प
24 एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन
कई गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव भी किया गया है। ये संशोधन हावड़ा, शालीमार, रांची, हटिया, टाटानगर समेत अनेक स्टेशनों पर लागू होंगे। वहीं, टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली 15 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
यह संशोधित समय-सारिणी गुरुवार (1 जनवरी) से प्रभावी होगी। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने एवं यहां से प्रस्थान करने वाली कुल 24 एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है।
समय में 5 से 15 मिनट तक का अंतर किया गया
संशोधित समय के अनुसार इन ट्रेनों के परिचालन समय में 5 से 15 मिनट तक का अंतर किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की नई समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है।
टाटानगर स्टेशन से दो नई लोकल (मेमू) ट्रेनों की शुरुआत की गई है। (प्रतीकात्मक फोटो)
टाटानगर को मिली दो लोकल ट्रेन की सौगात
इधर, नए वर्ष पर चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। टाटानगर स्टेशन से दो नई लोकल (मेमू) ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जबकि पुरुलिया-हावड़ा मेमू का संचालन भी 1 जनवरी से शुरू होगा।
68137 टाटानगर-चाईबासा मेमू रात 8.55 बजे प्रस्थान कर 11 बजे चाईबासा पहुंचेगी, जबकि 68138 चाईबासा-टाटानगर मेमू सुबह 3.20 बजे चलकर 5.45 बजे टाटानगर आएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। वहीं 68128 टाटानगर-चाकुलिया और 68127 चाकुलिया-टाटानगर मेमू सप्ताह में छह दिन संचालित होंगी।

18085 खड़गपुर-रांची का आगमन समय 12.35 बजे से बढ़ाकर 12.40 बजे किया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
रांची से चलने वाली ट्रेनों में बदलाव
- ट्रेन सं. 18631 (रांची-चोपन): प्रस्थान समय 09.45 बजे से 09.50 बजे कर दिया गया।
- ट्रेन सं. 18603 (रांची-गोड्डा): प्रस्थान समय 15.05 बजे से घटाकर 14.50 बजे किया गया।
- ट्रेन सं. 18614 (चोपन-रांची): आगमन समय 19.00 बजे से बढ़ाकर 19.10 बजे किया गया।
- ट्रेन सं. 20408 (नई दिल्ली-रांची): आगमन समय 08.20 बजे से बढ़ाकर 08.25 बजे किया गया।
- ट्रेन सं. 58033 (बोकारो स्टील सिटी-रांची): आगमन समय 12.20 बजे से बढ़ाकर 12.30 बजे किया गया।
- ट्रेन सं. 18085 (खड़गपुर-रांची): आगमन समय 12.35 बजे से बढ़ाकर 12.40 बजे किया गया।
- ट्रेन सं. 18620 (गोड्डा-रांची): ट्रेन का आगमन समय 04.00 बजे से बढ़ाकर 04.10 बजे किया गया।
- ट्रेन सं. 18630 (गोरखपुर-रांची): ट्रेन का आगमन समय 09.25 बजे से बढ़ाकर 09.30 बजे किया गया है।
इन ट्रेनों का भी बदला समय
- 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस: हावड़ा से प्रस्थान: 05:20 की जगह 05:10 बजे
- 18011 हावड़ा-आद्रा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस: हावड़ा से प्रस्थान: 23:35 की जगह 23:30 बजे
- 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस: टाटानगर आगमन: 21:30 की जगह 21:40 बजे
- 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस: टाटानगर से प्रस्थान: 14:00 की जगह 13:55 बजे
- 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: टाटानगर से प्रस्थान: 14:30 की जगह 14:20 बजे
- 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस: टाटानगर आगमन: 14:40 की जगह 14:50 बजे
- 18050 बादामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस: आगमन: 06:00 की जगह 06:15 बजे
- 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: हावड़ा आगमन: 05:10 की जगह 05:25 बजे
- 12152 हावड़ा-लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस: हावड़ा से प्रस्थान: 19:35 की जगह 19:25 बजे
- 22830 शालीमार-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस: शालीमार से प्रस्थान: 19:55 की जगह 19:50 बजे
- 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: शालीमार से प्रस्थान: 19:55 की जगह 19:50 बजे
- 12102 हावड़ा-लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: हावड़ा से प्रस्थान: 20:20 की जगह 20:15 बजे
- 12906 हावड़ा-पोरबंदर (ओखा) एक्सप्रेस: हावड़ा से प्रस्थान: 20:20 की जगह 20:15 बजे
- 22906 शालीमार-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस: शालीमार से प्रस्थान: 20:20 की जगह 20:15 बजे
- 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस: हावड़ा से प्रस्थान: 05:45 की जगह 05:35 बजे
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.