भाजपा के विरोध में गांधी प्रतिमा के सामने घंटा बजाता कांग्रेसी।
टीकमगढ़ में रविवार को इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, जिला अध्यक्ष नवीन साहू और प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के गांधी चौराहे
कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सिविल लाइन रोड स्थित बंगले का घेराव करने के लिए पैदल निकले। हालांकि, कोतवाली के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
नगर के गांधी चौराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
नाराज होकर कोतवाली में घुसे कांग्रेसी
पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज होकर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला और जिला अध्यक्ष नवीन साहू सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली में घुस गए। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नारेबाजी की।
करीब 20 से 25 मिनट तक कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया और बाद में उन्हें वापस भेज दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बंगले और सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे।

कोतवाली में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि रैली और सांसद बंगले के घेराव के लिए कांग्रेसियों ने पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उन्हें रोका गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आगे भी आंदोलन जारी रहेगा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इंदौर की घटना को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, गौरव शर्मा, लक्ष्मण रैकवार, विभोर पांडे सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा करते विधायक।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.