टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना पलेरा के अंतर्गत आने वाले एक गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में गुरुवार की सुबह कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल पहुंची जहां पर पदस्थ एक शिक्षक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया जब नाबालिग घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया इसके बाद पूरा गांव पुलिस थाना पहुंच गया और हंगामा किया इसके साथ ही तहसीलदार को भी ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों का हंगामा देख पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है
हंगामा के बाद हुआ मामला दर्ज
जैसी ही यह खबर ग्रामीणों की बीच पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और तुरंत सैकड़ों की संख्या में पुलिस थाना पलेरा पहुंचे जहां पर हंगामा किया इसके बाद वह तहसीलदार कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने कहा कि अगर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज और बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण कानून को अपने हाथ में ले लेंगे।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP के उत्तरी हिस्से में छाया कोहरा,फरवरी की शुरुआत आंधी-बारिश से, 3 दिन अलर्ट,फिर बढ़ेगी ठंड
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक लगातार ऐसी हरकतें करता रहा है और उसने पहले भी की हैं लेकिन सब लोग अपनी इज्जत के चलते पुलिस थाने तक नहीं पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।