टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वर्मा मांझ गांव के पास हुई। डायल 112 के पायलट सचिंद्र प्रताप ने बताया कि टक्कर में वर्मा मांझ निवासी गजेंद्र घोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉ. सिद्धार्थ रावत ने गजेंद्र घोष का परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. रावत के अनुसार, गजेंद्र घोष की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। दूसरी बाइक पर सवार दीपेश के पैर में भी चोट लगी है। उन्हें भी डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और उन्हें भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक गजेंद्र घोष के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया है और उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दिगौड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.