कोरबा में बुधवार देर रात हुए दिल दहला वाला मामला सामने आया। यहां तंत्र मंत्र के चक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके कबाड़ यार्ड में लाश मिलने की घटना सामने आई है। मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार दुर्गा निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार रात 11 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र-मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनाता है। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है। जहां समय बीतने के बाद कमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट मिले हैं। वहीं, नीतीश के मुह से नींबू और सुरेश साहू के जेब से नींबू मिला है। बताया जा रहा है कि तीनों के गले को रस्सी से खींच कर मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, दुर्ग निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके साथ मारपीट भी होने की आशंका जताई जा रही है। नीतीश तांत्रिक के साथ में आया हुआ था।
बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तांत्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख रुपये में ढाई करोड़ रुपये तंत्र-मंत्र विद्या से बनाने की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। लेकिन तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या की गई और उनकी संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, यह उसे भी जानकारी नहीं है।
उधर, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को पकड़ा गया है और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.