{“_id”:”692dec5d248b98634c0f6a8e”,”slug”:”third-accused-in-attempt-to-murder-case-arrested-in-encounter-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-143118-2025-12-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghazipur News: हत्या के प्रयास का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गाजीपुर। करंडा और स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात मैनपुरस्थित ताल बांध के पास मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के आरोपी आकाश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि करंडा थाना प्रभारी राजनारायन पुलिस टीम के साथ मैनपुर गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एसओजी प्रभारी द्वारा फोन से जानकारी दी गई कि बीते 10 अक्तूबर को करंडा थाना के ब्राह्मणपुरा में अतिमेश मिश्रा की हत्या की कोशिश में गोली चलाने वाला बदमाश मैनपुर ताल के रास्ते मैनपुर की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मैनपुर की तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजनारायन पुलिस टीम के साथ मैनपुर ताल वाले रास्ते पर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान ताल बांध के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। दोनों तरफ से अपने को घिरा देख शातिर बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार गुप्ता निवासी ब्रह्मणपुरा बताया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि गिरफ्तार शातिर बदमाश के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।